राजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में एक अपार्टमेंट में शॉर्ट से आग लग गई

Chhattisgarh Crimesराजधानी रायपुर के दलदल सिवनी इलाके में एक अपार्टमेंट में शॉर्ट से आग लग गई। आग लगने से पूरे परिसर में धुआं फैल गया और लोग घबराकर बाहर निकलने लगे।

इस दौरान लोगों को बाहर निकालते समय एक युवक घायल भी हो गया। सूचना मिलते ही दमकल की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह मामला मोवा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, दोपहर करीब डेढ़ बजे मोवा थाना क्षेत्र के सुमित होलसेल के पास स्थित 6 मंजिला अपार्टमेंट के तीसरे फ्लोर में एसी फटने से आग लग गई। यह मकान के. अग्रवाल का है।

आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। जैसे ही आग लगी, पूरे फ्लैट में धुआं फैल गया और लोग घबराकर अपने-अपने फ्लैट से बाहर निकलने लगे।

देखते ही देखते पूरा अपार्टमेंट खाली करा लिया गया। आसपास के लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी।

कड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया

सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया। करीब 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया।

प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। शुरुआती अनुमान में बिजली लाइन में तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है। फिलहाल जांच जारी है।

Exit mobile version