छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। युवती की पहचान युवक से मेट्रिमोनियल साइट के जरिए हुई थी। आरोपी ने शादी का झांसा देकर रेप किया और बाद में शादी से इनकार कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक गुरुवार को 33 साल की युवती ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि साल 2023 में मेट्रिमोनियल साइट के जरिए उसकी पहचान भिलाई नगर, जिला दुर्ग निवासी लखन कुमार पटनायक (37) से हुई थी।

 

इस दौरान उसने खुद को रेलवे में जेई बताकर शादी का झांसा दिया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत बढ़ने लगी और लखन कुमार उसे शादी का भरोसा दिलाता रहा। पीड़िता ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि 14 दिसंबर 2025 को लखन उसके स्थित घर पहुंचा।

 

उस समय युवती के परिजन घर पर नहीं थे और वह अकेली थी। इस दौरान लखन कुमार ने उसका फायदा उठाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद वह शादी का प्रलोभन देकर लगातार उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। शादी से इनकार कर संपर्क तोड़ा

 

बाद में जब युवती के परिजनों ने सगाई और शादी की बात आगे बढ़ाई, तो लखन टालमटोल करता रहा। उसने सामाजिक रीति-रिवाज से शादी करने से इनकार कर दिया और कोर्ट मैरिज की बात कही।

 

इसके बाद मार्च 2026 में कोर्ट मैरिज की प्रक्रिया आगे बढ़ाने की तैयारी की गई, लेकिन लखन कुमार ने शादी से साफ इंकार कर दिया और युवती से पूरी तरह संपर्क खत्म कर लिया।

 

आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार किया

 

ऐसे में जब पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, तो तमनार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 69 BNS के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद एक टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।

 

आरोपी की लोकेशन रायपुर में मिलने पर पुलिस टीम वहां रवाना हुई और उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रिमांड पर लेकर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। न्यायिक रिमांड पर भेजा जेल

 

SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि शादी का झांसा देकर महिलाओं का विश्वास तोड़ने और उनका शोषण करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और पुलिस इस तरह के मामलों को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई करेगी।

 

मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को रायपुर से गिरफ्तार कर लिया है और उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version