
मामले में पहले ही मुख्य आरोपी चंदन गुप्ता को गिरफ्तार किया जा चुका है, जो फिलहाल न्यायिक हिरासत में है। जांच में यह भी सामने आया कि चंदन गुप्ता ने ही रोहन तन्ना को इस फर्जीवाड़े में शामिल किया था। दोनों मिलकर फर्जी फर्मों के जरिए टैक्स चोरी का खेल चला रहे थे।
DGGI अधिकारियों के मुताबिक, सृष्टि कंस्ट्रक्शन के माध्यम से करीब 17.18 करोड़ रुपए का अवैध ITC लिया गया, जबकि 10.62 करोड़ रुपए की फर्जी ITC अन्य फर्मों को पास की गई।
यह पूरा मामला CGST एक्ट 2017 की धारा 16 और 132 का उल्लंघन है, जिसके तहत यह अपराध संज्ञेय और गैर-जमानती है। आपको बता, दे कि कारोबारी रोहन तन्ना तीन महीने से जीएसटी के अफसरों के चकमा दे रहा था। रोहन तन्ना 2021 में भी हो चुका गिरफ्तार
रोहन तन्ना पहले भी वर्ष 2021 में 7 करोड़ रुपए की जीएसटी चोरी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। उस समय वह जमानत पर बाहर आया था, लेकिन फिर से इसी तरह के अपराध में लिप्त पाया गया।
फिलहाल DGGI की टीम इस सिंडिकेट से जुड़े अन्य लोगों और फर्मों की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं।