छत्तीसगढ़ में मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिनों तक प्रदेशभर में तेज आंधी, गरज-चमक और बारिश की गतिविधियां बढ़ेंगी। कई इलाकों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। संभावित खराब मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की हिदायत दी है।
राहत की बात यह है कि इसी खराब मौसम के चलते अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक लुढ़क सकता है, जिससे तपिश से थोड़ी निजात मिलेगी। बीते 24 घंटों का हाल देखें तो राजनांदगांव 44 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म रहा, जबकि पेंड्रा रोड में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री दर्ज किया गया।