मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में बोरिंग मशीन गाड़ी की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत

Chhattisgarh Crimes मध्यप्रदेश के धार जिले के पीथमपुर में बोरिंग मशीन गाड़ी की चपेट में आने से 3 मजदूरों की मौत हो गई। तीनों छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। हादसा मंगलवार तड़के 4 बजे गवला गांव में हुआ। दरअसल, काम के बाद तीनों मजदूर गाड़ी के नीचे सो रहे थे। ड्राइवर ने ट्रक को रिवर्स किया, तभी पिछला टायर मजदूरों पर चढ़ गया। जानकारी के मुताबिक, तीनों छत्तीसगढ़ के अलग अलग गांव के रहने वाले थे, मजदूरी के लिए धार गए थे। MP पुलिस ने गाड़ी के ड्राइवर पर केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, गवला निवासी सुभाष चौहान और रुदन सिंह सोलंकी के खेत पर बोरवेल का काम चल रहा था। काम के बाद थके हुए मजदूर बोरिंग मशीन वाहन के साथ चलने वाली सपोर्टिंग एयर गाड़ी (KA 51 MC 5799) के नीचे आराम करने के लिए लेट गए, तभी ड्राइवर ने लापरवाही पूर्वक ट्रक को रिवर्स कर दिया। उसे नीचे सो रहे मजदूरों का आभास नहीं हुआ और ट्रक का पिछला टायर सीधे उनके ऊपर चढ़ गया।

 

हादसे में रामचरण पिता मेघनाद ( (56) निवासी खरधाढ़ी (छत्तीसगढ़), भानुप्रताप (19) पिता त्रिभुवन साय निवासी सोनगेरसा (छत्तीसगढ़) और अरविंद (22) पिता नमूलराम करमापारा, (छत्तीसगढ़) की मौके पर ही मौत हो गई।

Exit mobile version