
सूरजपुर जिले से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां भटगांव थाना क्षेत्र में 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म का आरोप उसके 45 वर्षीय चचेरे दादा पर लगा है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पीड़िता के घर पहुंचीं। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया।
मंत्री राजवाड़े ने सूरजपुर एसपी को फोन पर आरोपी के खिलाफ तत्काल और कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया है।