छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से साली की गोली मारकर हत्या कर दी

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में मंगलवार देर रात नशे में धुत बाउंसर ने पत्नी से विवाद के बाद ससुराल पहुंचकर लाइसेंसी पिस्टल से साली की गोली मारकर हत्या कर दी, जबकि दूसरी साली गंभीर रूप से घायल हो गई, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना मोवा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक बाउंसर पति जीतेंद्र वर्मा उर्फ जित्तू (32) पत्नी खिलेश्वरी वर्मा पर शक करता था, जिससे लेकर दोनों में अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन भी दंपती में विवाद हुआ, जिसके बाद पत्नी बच्चे को लेकर मायके चली गई थी। नशे में पति ससुराल पहुंचा और बच्चे से मिलने की जिद करने लगा।

 

सालियां गीतांजली वर्मा (26) और दुर्गेश्वरी वर्मा (24) जीतेंद्र (जीजा) को समझाकर वापस जाने को कहा। इसी बात से नाराज होकर उसने फायरिंग शुरू कर दी। माथे पर गोली लगने से गीतांजली की जान चली गई। वहीं दुर्गेश्वरी के पीठ पर गोली लगने वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

 

वारदात के बाद आरोपी जीजा थाने पहुंचा और सरेंडर कर दिया। पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Exit mobile version