छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का एक बेहद शातिर और ‘क्रिएटिव’ तरीका सामने आया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी का एक बेहद शातिर और ‘क्रिएटिव’ तरीका सामने आया है। अंतरराज्यीय तस्करों ने पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए खुद को फेरीवाला बना लिया था। बाइक पर कपड़े लादकर ये लोग गली-गली कपड़े बेचने की आड़ में गांजा सप्लाई कर रहे थे। बाइक पर कपड़ों के नीचे लोहे का सीक्रेट-बॉक्स मिला है। जिसमें गांजा छिपा रखे थे। पुलिस ने शक के आधार पर जांच की, तब इसका पता चला। पुलिस ने महासमुंद और धमतरी में 4 अलग-अलग कार्रवाई में 378 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत करीब 1.90 करोड़ रुपए है।

महासमुंद से 10 तस्कर और धमतरी में एक नाबालिग समेत 3 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि, गांजा ओडिशा से लाकर दूसरे राज्यों में सप्लाई किया जा रहा था। पुलिस का कहना है कि यह एक संगठित गिरोह है, जो नए-नए तरीके अपनाकर गांजा तस्करी कर रहा है।

Exit mobile version