छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। रायपुर में आज (शुक्रवार) सुबह से ही बारिश हो रही है और आसमान में काले बादल छाए हुए हैं। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों तक अलग-अलग हिस्सों में गरज-चमक, तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना जताई है।

 

वहीं 17 मई से मध्य छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में हीटवेव चलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 5 दिनों में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।

 

प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 44 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान पेन्ड्रा रोड में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

Exit mobile version