राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर अरुण देव गौतम को पूर्णकालिक डीजीपी के पद पर पदस्थ कर दिया

Chhattisgarh Crimesरायपुर। राज्य शासन ने एक आदेश जारी कर अरुण देव गौतम को पूर्णकालिक डीजीपी के पद पर पदस्थ कर दिया है। बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने इस संबंध में यूपीएससी से जवाब-तलब किया था। यूपीएससी ने छत्तीसगढ़ सरकार से पूर्णकालिक डीजीपी की नियुक्ति को लेकर नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। राज्य सरकार ने आज इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक DGP बनाए गए हैं। बता दें, अशोक जुनेजा के रिटायरमेंट के बाद राज्य सरकार ने एडी गौतम को प्रभारी डीजीपी के पद पर पदस्थ किया था, बीते 14 महीने से वे प्रभारी डीजीपी के रूप में कामकाज कर रहे थे। शनिवार को जारी आदेश के बाद अब एडी गौतम छत्तीसगढ़ के पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी संभालेंगे। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के मूल निवासी अरुण देव गौतम छत्तीसगढ़ में सबसे लंबे समय तक गृह सचिव भी रह चुके हैं। प्रभारी डीजीपी के रूप में जिम्मेदारी संभालने के बाद, सरकार ने उन्हें राज्य का पूर्णकालिक डीजीपी नियुक्त किया है। एडी गौतम को 2002 में संयुक्त राष्ट्र मेडल (कोसोवो), 2010 में भारतीय पुलिस पदक और 2018 में राष्ट्रपति पुलिस पदक से भी सम्मानित किया जा चुका है।

Exit mobile version