अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने हेड कांस्टेबल विजय बैरागी को मृत घोषित कर दिया। विजय बैरागी बांस पारा के निवासी थे। घायल नगर सैनिक जवान रामपुर वार्ड का निवासी बताया जा रहा है, जिसका इलाज जारी है। पिकअप ने पीछे से मारी टक्कर
पुलिस के अनुसार, हेड कांस्टेबल और नगर सैनिक जवान बस स्टैंड पर गश्त कर सिहावा चौकी की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही एक पिकअप ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
50 फीट तक घसीटा
टक्कर के बाद पिकअप ने बाइक सवार जवानों को करीब 50 फीट तक घसीटा। इस दौरान पिकअप ने सड़क किनारे खड़े एक ठेले को भी अपनी चपेट में ले लिया। पुलिस ने पिकअप वाहन और उसके ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।