रायपुर कोतवाली पुलिस ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया

Chhattisgarh Crimesरायपुर कोतवाली पुलिस ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के हिंदी पेपर लीक मामले में कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी के बाद दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक बेमेतरा जिले के स्कूल में पदस्थ पीटीआई शिक्षक भी शामिल है। बताया जा रहा है कि पीटीआई शिक्षक ने कांग्रेस नेता को हाथ से लिखा हुआ प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेमेतरा निवासी जवाहर लाल और विकास सेन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। वहीं अब बेमेतरा के केंद्र प्रभारी और एग्जाम कंट्रोलर जांच के दायरे में हैं। बेमेतरा के केंद्र प्रभारी और एग्जाम कंट्रोलर जांच के दायरे में

 

12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में दो और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। बेमेतरा जिले में पदस्थ परीक्षा केंद्र प्रभारी और एग्जाम कंट्रोलर भी अब पुलिस की जांच के दायरे में आ गए हैं।

 

पुलिस अधिकारियों के अनुसार मामले से जुड़े कई अहम तथ्यों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में लापरवाही और मिलीभगत की आशंका सामने आने के बाद संबंधित अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

 

पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है। फिलहाल पूरे नेटवर्क और पेपर लीक की प्रक्रिया की गहन जांच जारी है। पेपर से 10 घंटे पहले टेलीग्राम में लीक हुआ था प्रश्न पत्र

 

13 मार्च की रात को टेलीग्राम में 12वीं बोर्ड का हिंदी पेपर लीक होने का मैसेज आया था। मैसेज के साथ एक इमेज अटैच थी। आगे लिखा था 12th बोर्ड हिंदी पेपर, दो इमोजी और अगली लाइन…सीजी बोर्ड 2026 रियल क्वेश्चन पेपर। ग्रुप के सभी मेंबर्स ने बिना देरी किए सबसे पहले ये इमेज मोबाइल पर सेव कर ली।

इसके बाद ये इमेज वाला मैसेज 15 मिनट में 15,000 से अधिक स्टूडेंट के मोबाइल पर पहुंच गया। इमेज के दो पन्नों पर 15 सवाल थे। पहले पेज के कॉर्नर पर लिखा था B। सभी 15 सवाल हाथ से लिखे गए थे, लेकिन लिखाई का पैटर्न बिल्कुल असली क्वेश्वचन पेपर की तरह था। 14 मार्च को हिंदी का पेपर था, उसके ठीक 10 घंटे पहले सोशल मीडिया में लीक हुआ था।