
मई सोमवार को किसान संघर्ष समिति का बैठक हुआ जिसमें क्षेत्र भर के सैंकडो़ लोग भीषण गर्मियों में भी शामिल हुए।क्षेत्र के मुखियाओ द्वारा बाबा साहेब अंबेडकर के प्रतिमा पर पूजा अर्चना कर क्षेत्र के देवी देवताओं से सुख शांति समृद्धि के लिए अर्जी विनती किया गया।
तत्पश्चात किसान संघर्ष समिति राजापडा़व क्षेत्र के अध्यक्ष दैनिक राम मंडावी के आदेशानुसार बैठक का शुभारंभ किया गया।
सर्वप्रथम बैठक में उपस्थिति को लेकर ग्राम पंचायत वार
समीक्षा किया गया और जिन ग्राम पंचायतो के गाँवो से कम उपस्थिति थी। वहां के जिम्मेदारों को आगामी बैठक 28 मई गुरूवार को पुनः कोकड़ी में आयोजित होगी वहां पर अनिवार्य रूप शामिल कराने मुखियाओ के द्वारा कही गई। राजापडा़व क्षेत्र में 8 ग्राम पंचायत जिनके हिसाब से पंचायत वार उपस्थित रजिस्टर तैयार किया गया।
*राजापड़ाव क्षेत्र में वर्षो से लंबित समस्या जस के तस जिस पर हुआ गहन चर्चा और विचार विमर्श*।
किसान संघर्ष समिति के अध्यक्ष दैनिक राम मंडावी ने कहा कि राजापडा़व क्षेत्र के रहवासी विकासखंड मैनपुर जिला गरियाबंद के आदिवासी मूल निवासी संविधान की पांचवी अनुसूची व पेसा कानून 1996 से संरक्षित क्षेत्र के निवासी हैं। अत्यंत खेद के साथ कहना पड़ रहा है। आजादी के 79 वर्ष बाद भी
शासन प्रशासन शिक्षा स्वास्थ्य आवागमन पुल पुलिया बिजली शुद्ध पेयजल पट्टा सहित बुनियादी मूलभूत सुविधा दिलाने नाकाम रही है।
जिसके कारण क्षेत्र की स्थिति बद से बदतर है। शोषित पीड़ित वंचित क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने कई बार शासन प्रशासन से आवेदन निवेदन पत्राचार सैद्धांतिक संघर्ष आंदोलन यहां तक के पदयात्रा सड़क जाम कर क्षेत्र के समस्याओं को शासन प्रशासन के सामने रखने का सार्थक प्रयास किया गया लेकिन मात्र आश्वासन ही मिला अंतर दिखा तो बिजली के लिए किया गया सड़क जाम में जिला प्रशासन की ओर से लिखित आश्वासन लेकिन उस पर भी अमल होता नहीं दिख रहा है। क्षेत्रीय मुखिया रामदेव मरकाम एवं लोकनाथ मरकाम ने अपने वक्तव्य में कहा क्षेत्र के विकास में बाधक वन विभाग बना हुआ है। निर्माण कार्यों में अड़चन करते हुए एन ओ सी की बात करता है।संबंधित विभागों को भी धरातल में निर्माण कार्य के फाइल स्वीकृति के साथ-साथ वन विभाग से एनओसी के प्रक्रिया को भी आगे बढ़ाया जाना चाहिए।
*समाधान शिविर पर लंबित व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं पर होगी खुलकर चर्चा*
10 ग्राम पंचायत के समस्याओं का समाधान के लिए छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा सुशासन तिहार समाधान शिविर 29 मई दिन शुक्रवार को गोना में आयोजन किया गया है। जिनके तैयारी भी हो रही है। लेकिन वहां पर एक साथ सभी लोग सामूहिक रूप से पहुंँचकर लंबित व्यक्तिगत एवं सामूहिक समस्याओं पर जिला स्तर के अधिकारियों से समाधान के दिशा में क्या हुआ खुलकर चर्चा करेंगे।
बात नहीं बनेगी तो बहुत जल्द संबंधित विभाग के मंत्रियों से क्षेत्र के मुखिया का दल राजधानी पहुँच मुलाकात करेंगी।जिनका बैठक में उपस्थित सैकड़ो लोगों के द्वारा ताली बजाकर प्रस्ताव पारित किया गया।
*डीजल पेट्रोल के कमी यूरिया खाद में कटौती को लेकर भी हुआ चर्चा*
क्षेत्र के लोग विकासखंड मुख्यालय मैनपुर पहुंँचकर शासन के नियमानुसार पेट्रोल पंप से डीजल पेट्रोल सीमित मात्रा में लाते हैं।
जिससे खेती किसानी के सीजन में भयंकर परेशानी होने की संभावना है। वही यूरिया खाद में कटौती से किसान बेहद परेशान होंगे समाधान शिविर में खुलकर चर्चा करने की बात कही गई।बैठक में प्रमुख रूप से दैनिक राम मंडावी अध्यक्ष किसान संघर्ष समिति, फूलचंद मरकाम जनपद सदस्य, रामदेव मरकाम, लोकनाथ मरकाम, पतंग मरकाम अध्यक्ष जय अंबेडकरवादी युवा संगठन, दीनाचंद मरकाम सरपंच कोचेंगा, घनश्याम मरकाम सरपंच शोभा, कृष्ण कुमार नेताम सरपंच प्रतिनिधि अड़गडी, टीकम मरकाम सरपंच प्रतिनिधि भूतबेड़ा,नरेश नेताम सरपंच प्रतिनिधि गोना, बिसरु राम मरकाम उप सरपंच, बिकऊ राम मरकाम उपसरपंच, रविंद्र मरकाम,निरंजन नेताम, भानू नेताम, भगवान सिंह नेताम, ठाकुर राम नेताम, नवलू मरकाम, चैन मरकाम, रामलाल सोरी, हेमराज यादव, चमार सिंह नेताम, पति राम मरकाम, मेहत्तर मरकाम सहित 8 ग्राम पंचायत के सैकड़ो लोग शामिल रहे।