
बोरवेल सूखने का असर ये हुआ कि पहली बार शहर के पं. रविशंकर शुल्क वार्ड के अलावा भनपुरी के यतियतनलाल वार्ड और बंजारी माता वार्ड में भी टैंकर से पानी सप्लाई की जा रही है। जबकि पहले इन इलाकों में कभी भी टैंकर से पानी सप्लाई की नौबत नहीं आई थी।
पहले केवल शहर के खम्हारडीह, जोरा, लाभांडी, चंगोराभाठा, गीतांजली नगर, मोवा, सड्डू व कचना इलाके में तो टैंकर चलते ही थे। इस बार वार्डों के टेल एंड में प्रेशर बहुत लो है और भरी दोपहरी में लोगों को टैंकर से पानी लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। यही कारण है कि ठेकेदारों के 65 टैंकर से रोजाना 650 फेरे से पानी की सप्लाई की जा रही है। वहीं निगम के करीब 20 टैंकर भी जलापूर्ति के काम में लगे हुए हैं।