सूरजपुर जिले में आपातकालीन सेवा 112 लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बन गई

Chhattisgarh Crimesसूरजपुर जिले में आपातकालीन सेवा 112 लोगों के लिए एक बड़ा सहारा बन गई है। सड़क दुर्घटनाओं, घरेलू विवादों, चोरी, मारपीट, आगजनी और अन्य आपात स्थितियों में, एक कॉल पर मिनटों में पुलिस सहायता पहुंच रही है। पहले जहां पुलिस तक सूचना पहुंचने में अधिक समय लगता था, वहीं अब 112 डायल करते ही त्वरित प्रतिक्रिया मिलती है। इससे आपातकालीन स्थितियों में तत्काल मदद सुनिश्चित हो रही है।

शिकायत की नियमित रूप से निगरानी

यातायात प्रभारी बृज किशोर पांडे ने बताया कि प्रत्येक शिकायत की नियमित रूप से निगरानी की जाती है। इस निगरानी के कारण पुलिस टीमें समय पर घटनास्थल पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और आगजनी जैसे मामलों में प्रभावी ढंग से सहायता कर रही हैं।

डायल 112 का असर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों तक

इस सेवा का असर दूरदराज के ग्रामीण इलाकों में भी देखा जा रहा है। अब गांवों तक भी पुलिस सहायता आसानी से पहुंच रही है, जिससे लोगों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और पुलिस पर उनका भरोसा मजबूत हुआ है।

पुलिस विभाग ने जनता से अपील की है कि संकट की घड़ी में आपातकालीन सेवा 112 का उपयोग करें। विभाग का मानना है कि जनता के सहयोग से यह सेवा और भी अधिक प्रभावी बनेगी।

Exit mobile version