
बालोद जिले में 26 साल के युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्रामीणों की सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। घटना दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र के ग्राम पथराटोला की है। ग्रामीणों के अनुसार निचेपारा तालाब के पास रहने वाला हेमंत कुमार पिस्दा रविवार शाम घर से प्लास्टिक की नेवाड़ रस्सी लेकर निकला था। बताया जा रहा है कि रात करीब 8 से 9 बजे के बीच उसने गांव के पास बेर के पेड़ पर फांसी लगा ली।
कुछ देर बाद ग्रामीणों ने उसका शव फंदे से लटका देखा। ग्रामीणों का कहना है कि घटना से पहले युवक का घर में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद वह घर से निकल गया था। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्मट के लिए भेज दिया है। पीएम के बाद रिश्तेदारों को शव सौंपा जाएगा।