छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देशी शराब दुकान से खरीदी गई रोमियो ब्रांड की शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिले हैं

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के बालोद जिले में देशी शराब दुकान से खरीदी गई रोमियो ब्रांड की शराब की बोतल में कांच के टुकड़े मिले हैं, जिसका कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वहीं, इस मामले आबकारी विभाग ने जांच का आश्वसन दिया है। जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ को शराब में डूबाने के लिए बनी हुई है। सरकार को जनता के जिंदगी के साथ तो खिलवाड़ नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिले के आबकारी विभाग के अधिकारी आंख मूंदे बैठे हुए हैं। तांदुला डैम के पास शराब दुकान का मामला

दरअसल, मामला तांदुला डैम के पास स्थित देशी शराब दुकान का है। बुधवार को एक व्यक्ति ने वहां से रोमियो ब्रांड का पौवा खरीदा। पीने के लिए जब उसने बोतल खोली, तो उसमें कांच के टुकड़े दिखाई दिए, उसने शॉप में इसकी शिकायत भी की।

वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल

बाद में यह मामला कांग्रेस तक पहुंचा गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी इसका वीडियो बनाकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया। रोमियो ब्रांड के इस सीलबंद पौवा में कांच के कई छोटे-छोटे टुकड़े दिखाई दे रहे हैं।

शराब पीने से जान को खतरे का दावा

चंद्रेश हिरवानी ने वीडियो जारी कर दावा किया कि अगर कोई व्यक्ति इस शराब का सेवन कर लेता, तो उसकी जान को गंभीर खतरा हो सकता था। उनका कहना है कि कांच के टुकड़े शरीर में पहुंचने पर आहार नली समेत कई अंगों को नुकसान पहुंचा सकते हैं।