विश्वकर्मा भगवान की जय नवा खाई मिलन समारोह की भव्य तैयारी, 27 सितंबर को अड़गड़ी में जुटेगा पूरा त्रिसर्कल के विश्वकर्मा समाज 

Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपुर।* सबसे बड़े पर्व नवा खाई के पावन अवसर पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम अड़गड़ी में भव्य नवा खाई मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है।

इस आयोजन को लेकर त्रिसर्कल की समस्त विश्वकर्मा परिवार द्वारा व्यापक तैयारी की जा रही है। गांव में हर्षोल्लास का माहौल है, घर-घर में नए धान की तैयारी चल रही है।

आयोजन समिति ने बताया कि नवा खाई समाज का प्रमुख पर्व है। जिसमें नए अनाज को सबसे पहले अपने इष्ट देवता को अर्पित कर फिर समाज के लोग एक साथ मिलकर भोजन ग्रहण करते हैं। यह पर्व भाईचारे, एकता और समृद्धि का प्रतीक है।

*कार्यक्रम का विवरण इस प्रकार है*

*स्थान :- ग्राम अड़गड़ी {बाजाघाटी राज}*

*दिन :- रविवार*

*दिनांक :- 27 सितंबर 2026*

इस मिलन समारोह में त्रिसर्कल के सभी पदाधिकारी, राजा-रयत, बुजुर्ग-सियानो एवं तीनों सर्कल के सभी महिला, पुरुष, युवक-युवतियों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई है।

विनीत-त्रिसर्कल की समस्त विश्वकर्मा परिवार।

समिति ने समस्त समाज बंधुओं से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुंँचकर इस मिलन समारोह को सफल बनाएं।

Exit mobile version