Breaking News: उड़ीसा प्रांत का डबल घोड़ा छाप 85 पाउच के शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। नशे के विरूद्व नया सवेरा अभियान के अंतर्गत गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन एवं बिक्री करने वालो के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में सख्त निर्देश दिया गया था। जिसके परिपालन में दिनांक 21.09.2026 थाना देवभोग में मुखबीर सूचना मिला कि एक व्यक्ति ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास कच्ची महुआ शराब रखा है और उसे ब्रिकी करने हेतु ग्राहक का इंतजार कर रहा है कि सूचना मिलने पर तत्काल थाना देवभोग से थाना प्रभारी द्वारा पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया ग्राम कोसमकानी चार चौक के पास में पहुंचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर एक संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0) का रहने वाला बताया। विधिवत गवाहों के समक्ष तलाशी लेने पर संदेही रघुलाल यादव के कब्जे में रखे एक सफेद रंग के प्लास्टिक बोरी में कच्ची महुआ शराब ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप पाउच का भरा हुआ 85 पाउच कच्ची महुआ शराब भरा होना पाया तथा प्रत्येक पाउच में 200 – 200 एमएल शराब भरा, कुल 17 बल्क लीटर होना पाया गया, कीमती 4250 रूपये, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी रघुलाल यादव का कृत्य धारा 34(2) छ0ग0 आबकारी अधिनियम के तहत पाये जाने पर से अपराध पंजीबद्व कर विवेचना मेें लिया गया तथा आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर मान. न्यायालय के समक्ष पेश किया गया ।

*गिरफ्तार आरोपी -*
01.रघुलाल यादव पिता हाथीराम यादव उम्र 33 वर्ष ग्राम कोसमकानी थाना देवभोग जिला गरियाबंद(छ0ग0)

*जप्त सामाग्री -*
ओड़िसा प्रांत का कच्ची महुआ शराब डबल लाल घोड़ा छाप 85 पाउच, कुल 17 बल्क लीटर, कीमती 4250 रूपये।