क्षेत्र की बुनियादी ढाचे को मजबूत करना और जनता की सहूलियत हमारी पहली प्राथमिकता – रोहित साहू

Chhattisgarh Crimes युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर।गरियाबंद जिले के वर्षो पुरानी बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार पूरी होने जा रही है राजिम विधानसभा क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात के रूप में लंबे समय से प्रतीक्षित राजिम-छुरा सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन आज गुरूवार को राजिम विधायक रोहित साहू ने किया। करीब 145.62 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले इस सड़क निर्माण कार्य के भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि और ग्रामीणजन शामिल हुए। राजिम-छुरा मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग माना जाता है। इस सड़क के निर्माण और उन्नयन से राजिम से छुरा के बीच आवागमन सुगम होने के साथ ही सैकड़ो गांव पाराटोला के लोगों को भी बेहतर सड़क सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क के निर्माण से क्षेत्र में आवागमन, व्यापारिक गतिविधियों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी लाभ मिलने की बात कही जा रही है।
भूमिपूजन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रोहित साहू ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं का मजबूत होना बेहद जरूरी है। राजिम-छुरा सड़क के निर्माण से आम लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में आवश्यकतानुसार सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विधायक श्री साहू ने कहा भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने जनहित के कार्यो को प्राथमिकता दी जा रही है क्षेत्र के बुनियादी ढाचे को मजबुत करना और आम जनता की सहूलियत हमारी पहली प्राथमिकता है इस सड़क के निर्माण से सफर आवागमन सुगम व सुरक्षित होगा।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने विधायक रोहित साहू का स्वागत किया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने सड़क निर्माण कार्य को लेकर अपनी खुशी जताई।

भूमिपूजन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, पंचायत प्रतिनिधि, स्थानीय जनप्रतिनिधि और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। 145.62 करोड़ रुपये की लागत वाली इस सड़क परियोजना को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण विकास कार्य के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version