युमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस ने अब जिला स्तर पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी तेज कर दी है।जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद की ओर से सोमवार 28 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे स्थानीय रावणभाठा मैदान से कलेक्टर कार्यालय तक विरोध मार्च आयोजित किया जाएगा।कांग्रेस ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग तथा उनके निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर रावण भाठा से कलेक्ट्रेट कार्यालय तक पैदल मार्च कर ज्ञापन सौपेंगे।
कार्यक्रम छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर आयोजित किया जा रहा है।पार्टी ने जिला कांग्रेस कमेटी के माध्यम से सभी ब्लॉक एवं शहर कांग्रेस अध्यक्षों,जिला पदाधिकारियों,महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,सेवादल, एनएसयूआई,किसान कांग्रेस सहित विभिन्न मोर्चा-प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान करते हुए सभी ब्लॉक और मंडल पदाधिकारियों को शामिल होने का निर्देश दिया।
कांग्रेस ने अपने संगठनात्मक स्तर पर भी कार्यक्रम को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। सूचना में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्र के मंडल, सेक्टर और बूथ अध्यक्षों को अनिवार्य रूप से कार्यक्रम में शामिल कराने के निर्देश दिए गए हैं। पार्टी ने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की मौजूदगी सुनिश्चित करने की अपील की है।इस आंदोलन में जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा की मौजूदगी में होगा प्रदर्शन।ज्ञात हो कि ‘वोट चोरी’ को लेकर कांग्रेस देशभर में चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े सवाल उठा रही है। हाल के दिनों में छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं।