संगठन को मजबूत बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर हुई महत्वपूर्ण चर्चा
युमेन्द्र कश्यप/छत्तीसगढ़ क्राइम्स। रायपुर। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों ने आज प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री कर्मवीर सिंह जी से सौजन्य भेंट कर आत्मीय मुलाकात की। इस अवसर पर अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सत्यनारायण सिंह, प्रदेश महामंत्री श्री विजय जगत, प्रदेश मंत्री नंदिनी नेताम सहित मोर्चा के सभी प्रदेश मंत्री एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
सौजन्य भेंट के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं प्रभावी बनाने सहित विभिन्न संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी ने संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया तथा कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ संगठन हित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
पदाधिकारियों ने कहा कि श्री कर्मवीर सिंह जी का मार्गदर्शन संगठन के सभी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके मार्गदर्शन में अनुसूचित जनजाति मोर्चा को और अधिक मजबूत बनाने तथा संगठन की विचारधारा एवं जनकल्याणकारी कार्यों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्ण समर्पण और निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।