माँ के जयकारों से गूंजा शोभा गाँव,नौ दिन तक चला भक्ति और उत्साह का संगम

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesपूरन मेश्राम/मैनपुर। ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर के अंतर्गत ग्राम शोभा में इस वर्ष भी नवरात्रि महापर्व बड़े ही हर्षोल्लास और भक्ति भाव के साथ मनाया गया। नव युवा एकता संगठन के तत्वावधान में ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से माँ दुर्गा की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई थी।नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना,जसगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पूरे नौ दिन गाँव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की अटूट आस्था और सेवा भाव ने इस आयोजन को और भी विशेष बना दिया।

*समिति की रही सक्रिय भूमिका*

इस सफल आयोजन में नव युवा एकता संगठन के अध्यक्ष कमलेश मरकाम, उपाध्यक्ष अमितेश ध्रुव, सचिव शुभम प्रजापति, कोषाध्यक्ष प्रभुराम शोरी सहित समस्त कार्यकारिणी और ग्रामवासियों का सराहनीय योगदान रहा।

*रानी तालाब में हुआ विसर्जन*

परम्परागत रीति-रिवाजों और गाजे-बाजे के साथ माँ दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन ग्राम शोभा के रानी तालाब में किया गया। इस दौरान बोलो दुर्गा माई की जय के जयकारों से पूरा गाँव गूंँज उठा। श्रद्धालुओं ने गाँव की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिक मनोज मिश्रा, बंशीलाल मरकाम,रमेश मरकाम,
राहूल निर्मलकर,राजा सोरी, गैंदलाल ठाकुर,परेश्वर शोरी, महेश नेताम,किरण ध्रुव, चित्रशेखर मरकाम,परमेश सोरी,विष्णु सोरी,शिवलाल मरकाम,भूपेश मरकाम, पूर्वतन नेताम,कन्हैया दीवान, योगी निर्मलकर, रोहन निर्मलकर,उमेश नेताम,
योगेश मरकाम,जगदीश ठाकुर,नीलांबर नेताम,
राजू गोटा,कुमार साय, दिनेश नेताम,शंकर नेताम,मोहन नेताम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।यह आयोजन केवल धार्मिक आयोजन नहीं बल्कि ग्राम शोभा की सामाजिक एकता और युवा शक्ति का प्रतीक बना।