मैनपुर नगर में विधि-विधान के साथ माता दुर्गा एवं जवारा का विसर्जन

Chhattisgarh Crimes Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। विकासखंड मुख्यालय मैनपुर नगर में शारदीय नवरात्रि पर्व के समापन अवसर पर आज सर्वत्र भक्ति और श्रद्धा का माहौल छाया रहा। नगर में विराजित माँ दुर्गा की प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूरी निष्ठा व विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर विसर्जन किया गया। इसके साथ ही तालाबों में जवारा विसर्जन का दौर भी देर तक अनवरत चलता रहा। आज सुबह से ही श्रद्धालुओं द्वारा माँ दुर्गा की विशेष महाआरती की गई। तत्पश्चात बाजे-गाजे, ढोल-नगाड़ों और “जय माता दी” के गगनभेदी जयघोष के साथ शोभायात्रा निकाली गई। माता रानी के दर्शन के लिए मार्ग के दोनों ओर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

दूसरी और दुर्गा मंदिर वन विभाग परिसर से जवारा विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई पंडित योगेश शर्मा द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया गया।