छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘संगवारी’ के लिए 26 अक्टूबर को होगा ऑडिशन, नए कलाकारों को मिलेगा मौका

Chhattisgarh Crimesयुमेन्द्र कश्यप/मैनपुर। गीत इंटरटेनमेंट की बैनर तले बनने वाली आगामी छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘संगवारी’ के निर्माण को लेकर नए एवं प्रतिभाशाली कलाकारों के चयन की तैयारी की जा रही है। फिल्म में रोमांस, देशभक्ति, कॉमेडी और पारिवारिक भावनाओं से जुड़े विभिन्न किरदारों के लिए कलाकारों की आवश्यकता है। इसके लिए 26 अक्टूबर 2026, सोमवार को मैनपुर में ऑडिशन आयोजित किया जाएगा।

आयोजकों के अनुसार, ऑडिशन का आयोजन जिडार रोड स्थित अमात गोंड समाज भवन, मैनपुर, जिला गरियाबंद में सुबह 11 बजे से किया जाएगा। अभिनय में रुचि रखने वाले और अपनी प्रतिभा दिखाने के इच्छुक कलाकार इस ऑडिशन में शामिल हो सकते हैं।

फिल्म ‘संगवारी’ में विभिन्न विधाओं से जुड़े किरदारों को शामिल किया जाएगा, जिसके लिए नए चेहरों को अवसर देने की तैयारी है। ऑडिशन में शामिल होने के लिए आवेदन शुल्क 50 रुपये निर्धारित किया गया है।

ऑडिशन संबंधी जानकारी के लिए संपर्क करें: 8815983216, 6263885886।

ऑडिशन स्थल: अमात गोंड समाज भवन, जिडार रोड, मैनपुर, जिला गरियाबंद, छत्तीसगढ़।

तिथि: 26 अक्टूबर 2026, सोमवार
समय: सुबह 11 बजे से
आवेदन शुल्क: 50 रुपये