कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री राजेश तिवारी ने भाजपा पर सीधा आरोप लगाया कि जब-जब कांग्रेस ने भाजपा के भ्रष्टाचार पोल खोलने की कोशिश की, तब-तब भाजपा अपनी सत्ता का दुरुपयोग करता है। ईडी का सहारा लेकर कांग्रेस को डराने और दबाने का प्रयास कर रही है। लेकिन कांग्रेस पार्टी इनसे कभी डरेगी नहीं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की, जब दबा नहीं पाई तो अब उनके बेटे चैतन्य बघेल पर गलत आरोप लगा कर पार्टी को दबाने का प्रयास कर रही है।
जंगल और खदानें उद्योगपतियों को सौंप रही बीजेपी
विधायक सावित्री मंडावी ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा सरकार प्रदेश के जंगल और खदानें उद्योगपतियों को सौंप रही है। इसका विरोध करने पर भूपेश बघेल के खिलाफ ईडी का इस्तेमाल किया जा रहा है। पूर्व मंत्री कवासी लखमा ने भी भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाई, तो उनके खिलाफ भी ईडी की कार्रवाई हुई।