
चकरभाठा बस्ती निवासी राहुल लखवानी ने बताया कि, उनका व्यापार है, जिसका संचालन के उसके पिता करते हैं। मंगलवार की रात राहुल अपने दोस्तों के साथ घूमने निकला था। वो मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते घूम रहा था। इस दौरान उसने अपने भाई आदित्य लखवानी को भी मोबाइल पर फ्री फायर गेम ऑन करने के लिए बोला। तो वो भी मोबाइल पर गेम खेलते हुए बाहर निकल गया।
फिसल कर सिर के बल गिरा और हो गई मौत
14 साल का आदित्य लखवानी 9मीं कक्षा का छात्र था। वो अपने मोबाइल पर गेम खेलते-खेलते टहल रहा था। इस दौरान गेम खेलने में इतना मशगूल हो गया कि सड़क पर चलते हुए फिसल कर गिर गया। इस हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोंट लगी। जिससे वो बेहोश पड़ा रहा।
इसकी जानकारी मिलते ही राहुल और उसके दोस्तों ने उसे बिल्हा अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत देखकर उसे सिम्स भेज दिया गया। सिम्स में जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उसकी मौत हो चुकी है।
पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भेजा था घर
राहुल ने बताया कि, देर रात तक घूमते देखकर पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने उन्हें टोका। पुलिसवालों ने उन्हें देर रात तक घूमने से मना किया और घर जाने की सलाह दी। इस पर वो सभी अपने घर जा रहे थे। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया और आदित्य की जान चली गई।