जानकारी के मुताबिक, युवक पिंटू सपनी का रहने वाला है। वह कोटखर्रा से अपने गांव वापस आ रहा था। पुल पार करते समय पानी के तेज बहाव में वह बाइक सहित बह गया। हालांकि, ग्रामीणों ने उसे बचा लिया। जिसके बाद जेसीबी की मदद से बाइक को बाहर निकाला।इधर, बारिश के कारण पुल बह जाने से कारिआम से केवची अमरकंटक जाने वाला मार्ग आज भी प्रभावित है। कई स्थानों पर रेल अंडरब्रिज में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।इधर, बारिश के कारण पुल बह जाने से कारिआम से केवची अमरकंटक जाने वाला मार्ग आज भी प्रभावित है। कई स्थानों पर रेल अंडरब्रिज में पानी भर जाने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।