युमेन्द्र कश्यप/गरियाबंद। उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व गरियाबंद में वन्यप्राणी सामान्य लंगूर (बंदर) के अवैध शिकार और जब्ती के एक मामले में वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
वन परिक्षेत्र तौरेंगा के अंतर्गत आने वाले परिसर गरीबा, आरक्षित वनक्षेत्र, कक्ष क्रमांक 1200 में वन्यप्राणी बंदर (मादा) के अवैध शिकार की यह घटना सामने आई थी। वन विभाग की संयुक्त टीम ने मौके से निम्नलिखित सामान ज़ब्त किए:
बंदर का 13.800 किलोग्राम कच्चा मांस
01 कुल्हाड़ी
04 छुरियाँ
01 पनसुद्धा
04 पीले थैले
01 मोटर साइकल एच.एफ. डीलक्स (क्रमांक CG04MF3970)
■ गिरफ्तारी की कार्रवाई
इस मामले में संलिप्त 03 आरोपियों को 26 अक्टूबर 2026 को गिरफ्तार कर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय (प्रथम श्रेणी) गरियाबंद में पेश कर जेल दाखिल किया गया था। इसके पश्चात, फरार चल रहे अन्य 04 सह-आरोपियों को भी गिरफ्तार कर विभागीय कार्रवाई पूरी की गई और 17 नवंबर 2026 को उन्हें मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी न्यायालय, गरियाबंद के समक्ष प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया।
■ लगाई गई धाराएं
आरोपियों के विरुद्ध वन्यप्राणी (संरक्षण) अधिनियम, 1972 की धारा 9, 27, 29, 31, 32, 39, 49, 50, 51 एवं 52 के तहत वन अपराध दर्ज किया गया है।
गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
सभी 07 आरोपी ग्राम कबाटपानी, ग्राम पंचायत मुंडीबेड़ा, पोस्ट गोना, थाना व तहसील रायघर, जिला नवरंगपुर (ओडिशा) के निवासी हैं:
मुशा (पिता लालधर, उम्र 50 वर्ष, जाति कोंद)
बनमाली सांता (पिता सुकिया सांता, उम्र 51 वर्ष, जाति कोंद)
सोलनदर (पिता रतनू सांता, उम्र 26 वर्ष, जाति कोंद)
लालु सांता (पिता सुंदरू सांता, उम्र 54 वर्ष, जाति कोंद)
किशोर (केशर) (पिता राजना सांता, उम्र 34 वर्ष, जाति कोंद)
राजू (राघु) सांता (पिता संधर सांता, उम्र 38 वर्ष, जाति कोंद)
केन्दु (बांदे) सांता (पिता अरजू सांता, उम्र 37 वर्ष, जाति कोंद)
■ टीम का विशेष सहयोग
इस संपूर्ण विभागीय कार्रवाई में श्री केजूराम कोरचे (वनक्षेत्रपाल, परिछेत्र अधिकारी तौरेंगा बफर), श्री गौरीशंकर मोई (उपवनक्षेत्रपाल, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी गाजीमुड़ा), श्री पुरुषोत्तम (वनरक्षक) एवं अन्य वन कर्मचारियों व दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।