दीपक सिंह चौहान ने थाना देवेन्द्र नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह फोकटपारा शास्त्री नगर रायपुर में रहता है। एक हार्डवेयर दुकान में कर्मचारी हैं। 6 जुलाई की दोपहर 1 जुलाई को वह फाफाडीह शराब भट्टी के पास गया था। इस दौरान जनक बघेल और कुणाल दीप के साथ पुरानी बात पर विवाद हो गया। इसके बाद उन्होंने बेसबॉल बैट से दीपक की पिटाई कर दी।
इस मारपीट में दीपक को गंभीर चोट लगा। इसके बाद पुलिस में शिकायत मिलते ही दोनों आरोपियों की खोजबीन कर पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी-
1. कुणाल दीप पिता विनोद दीप उम्र 19 साल निवासी काली नगर वॉलटियर गेट फाफाडीह के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर। 2. जनक बघेल पिता मिठ्ठु बघेल उम्र 25 साल निवासी त्रिमूर्ती नगर उड़िया स्कूल के पास थाना देवेन्द्र नगर रायपुर।