छत्तीसगढ़ के सरगुजा में सट्टा कारोबार से जुड़े सटोरिए सत्यम ने एक वीडियो जारी किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सरगुजा में सट्टा कारोबार से जुड़े सटोरिए सत्यम ने एक वीडियो जारी किया है। जिसमें दावा किया है कि, महादेव सट्टा एप का संचालन अंबिकापुर में आरक्षक प्रवीण सिंह करवा रहा था। एक महीने में आरक्षक को 48 लाख मुनाफा दिया गया।

जब सत्यम ने डरकर काम छोड़ने को कहा तो आरक्षण प्रवीण सिंह ने उसे धमकी दी कि उसकी पहुंच आईजी, एसपी और दुबई तक है। अगर काम नहीं करोगे तो उठवा दूंगा, फंसा दूंगा। इसलिए डरकर काम करता रहा। अभी शहर से भागकर दूसरे जगह आया हूं, तब वीडियो बना पाया।

जानिए क्या है पूरा मामला

दरअसल, सत्तीपारा के रहने वाले सटोरिया सत्यम केसरी ने बताया कि, वो 21 फरवरी 2023 में सट्टा कारोबार से जुड़ा था। आरक्षक प्रवीण गाड़ाघाट स्थित एक किराए के कमरा-1 में सट्टा चलवा रहा रहा था। जिसमें हम 5 लोग काम करते थे। जिसमें अमित मिश्रा, जिमी मिश्रा, पहलू मिश्रा और प्रवीण सिंह साथ थे।

इनसे मैंने पहले काम मांगा था, मुझे अपने साथ ले गए, जहां महादेव सट्टा एप का काम कराया। मुझे पहले नहीं पता था कि यह काम है। किराए के कमरे में Wi-Fi और तकनीकी उपकरणों की मदद से महादेव सट्टा एप का संचालन हो रहा था।

सत्यम ने दावा किया है कि महज एक महीने में आरक्षक प्रवीण सिंह को करीब 48 लाख रुपए का मुनाफा हुआ। जब सत्यम ने डरकर काम छोड़ने को कहा तो आरक्षण प्रवीण सिंह ने उसे धमकी दी कि उसकी पहुंच आईजी, एसपी और दुबई तक है। अगर काम नहीं करोगे तो उठवा दूंगा, फंसा दूंगा। जिस कारण हमें काम करना पड़ा।

सटोरिए गिरफ्तार, जांच टीम गठित

पुलिस ने सट्टा गिरोह चलाने के आरोप में कुछ दिन पहले ही अमित मिश्रा को गिरफ्तार किया है। अन्य सटोरिए भी सट्टा मामलों में शामिल हैं। इस वीडियो के सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सरगुजा SSP राजेश अग्रवाल ने जांच टीम का गठन किया है। एएसपी अमोलक सिंह के नेतृत्व में टीम मामले की जांच करेगी।

Exit mobile version