छत्तीसगढ़ के धमतरी में गंगरेल बांध पर बर्थडे पार्टी मनाने के बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के धमतरी में गंगरेल बांध पर बर्थडे पार्टी मनाने के बाद एक दर्दनाक हादसा हुआ। नौ दोस्तों का समूह तीन बाइक पर बर्थडे पार्टी मनाकर वापस लौट रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार तीन दोस्त हादसे का शिकार हो गए।

घटना केरेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम महादेव के पास हुई। जन्मजय नेताम, मनेश्वर मरकाम और चूमन सिन्हा एक ही बाइक पर सवार थे। टर्निंग के दौरान बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। राहगीरों की मदद से घायलों को रक्तदान एंबुलेंस के जरिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

जिला अस्पताल के डॉक्टर मेहताब अहमद के अनुसार, दो युवक और एक युवती को गंभीर चोटें आई हैं। दो घायलों के सर में गहरी चोट के कारण उन्हें रेफर किया जा सकता है। बाकी दोस्त जो दूसरी बाइक पर सवार थे, वे सुरक्षित हैं।

घायल जन्मजय नेताम के जन्मदिन की पार्टी मनाने बारकोन्हा, पंडरीपानी और कोर्रा गांव से दोस्त गंगरेल बांध आए थे। हादसे की खबर से सभी दोस्त सदमे में हैं।

Exit mobile version