बीजापुर पुलिस ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesबीजापुर पुलिस ने जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। कोतवाली पुलिस ने एक साथ तीन टीमों के माध्यम से नगर के विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर गांजा और नशीली गोलियों के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान विजय नगर क्षेत्र से 47 वर्षीय पापैया गोनेट को अवैध गांजे के साथ पकड़ा गया। वहीं, अटल आवास क्षेत्र से 30 वर्षीय सहजान खान को नशीली गोलियों के साथ गिरफ्तार किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

बरामदगी के बाद, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। बीजापुर पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया है कि नशा कारोबारियों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी

Exit mobile version