
पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने इसे बेहद निराशाजनक बजट है, इसका प्रतिगामी असर दिखायी दे रहा है, शराब महंगी हुई है, मछली सस्ती हुई है, यही नजर आ रहा है, पूरे देश को कुछ नहीं मिला तो छत्तीसगढ़ को क्या मिलेगा।
PCC चीफ दीपक बैज ने केंद्र सरकार पर चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। वहीं मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस बजट को भारत के सुनहरे और विकसित भविष्य की दिशा में एक ऐतिहासिक दस्तावेज बताया है।
भूपेश बघेल बोले – मछली सस्ती, शराब महंगी
भूपेश बघेल बोले ने मीडिया से बयान में बजट पर कहा कि ना कृषि क्षेत्र में, ना उद्योग क्षेत्र में, ना रोजगार मजदूरों के क्षेत्र में कुछ ऐलान हुआ। यही कारण है कि शेयर मार्केट धड़ाम से नीचे आ गिरा। बहुत निराशाजनक बजट है।
सेलेब को जस के तस रखा गया है। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है। छत्तीसगढ़ के लिए बजट में कोई नहीं ऐलान होने पर बघेल ने सराकर पर तंज किया। कहा कि छत्तीसगढ़ को अडानी के लिए छोड़ दिया गया। उनके लिए जगह रखा गया है।
प्रदेश में शराब की दुकानें बढ़ा दी गई है। अब शराब महंगी कर दी गई। इससे अवैध शराब की बिक्री बढ़ेगी।
बैज बोले- चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचा रही सरकार
बजट 2026 पर कई राज्यों में माइनिंग-कॉरिडोर बनाने का ऐलान भी किया गया है। इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि केंद्र सरकार लगातार अपने चहेते उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने का काम कर रही है।
उन्होंने कहा कि अगले ढाई साल में सरकार छत्तीसगढ़ के माइनिंग कॉरिडोर को अपने पसंदीदा उद्योगपतियों को बेचने की तैयारी में है। राज्य में पहले से ही लगातार खनन हो रहा है। अब इस फैसले के जरिए पूरे छत्तीसगढ़ को बेचने की कोशिश की जा रही है।
छत्तीसगढ़ को बजट में कुछ नहीं मिला- बैज
दीपक बैज ने बजट 2026 को छत्तीसगढ़ के साथ धोखा बताते हुए कहा कि इस बजट में राज्य के लिए कुछ भी ठोस नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने छत्तीसगढ़ को ठगने का काम किया है।
बजट में क्षेत्रीय असमानता साफ दिखाई दे रही है और जिन राज्यों में आने वाले समय में चुनाव हैं, वहां राजनीतिक लाभ लेने के लिए विशेष रियायतें दी गई हैं।
किसान, गरीब और महंगाई का मुद्दा
पीसीसी अध्यक्ष ने कहा कि, पिछले साल भी सरकार ने दावा किया था कि, 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं। इस बार भी वही बात दोहराई गई। उन्होंने आरोप लगाया कि वित्त मंत्री ने बजट भाषण में झूठ बोलने का काम किया है।