छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक ने अपनी ही मामी को मार डाला

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में युवक ने अपनी ही मामी को मार डाला। महिला ने पहले पति को छोड़कर रिश्ते में अपने से 2 साल छोटे भांजे से लव मैरिज की थी। आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी कई लड़कों से फोन पर बात करती है। जब उसने इस बात से इंकार किया तो दोनों में झगड़ा हो गया।

झगड़े के बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी। पत्नी की इन हरकतों से परेशान होकर उसने हत्या की प्लानिंग की। आरोपी भांजे ने अपना बर्थडे सेलिब्रेट करने के बहाने पत्नी को होटल ले गया। वहां दोनों ने मिलकर पहले केक काटा। फिर शराब पी।

नशे में आरोपी महिला को जंगल ले गया। वहां दुपट्टे से गला घोंटकर महिला को बेसुध कर दिया, फिर चाकू से गला काटकर उसकी हत्या कर दी। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अब जानिए पूरा मामला

भांजे से की थी लव मैरिज, कैरेक्टर पर शक में हत्या

पिंकी सोलंकी (26 साल) की शादी करीब 8 साल पहले भैसामुंडा निवासी शिवदास से हुई थी। शादी के बाद कुछ साल तक दोनों की जिंदगी सामान्य रूप से चलती रही।

बाद में काम की तलाश में शिवदास अपनी पत्नी पिंकी को लेकर अंबिकापुर आ गया। वहां दोनों किराए के मकान में रह रहे थे। इसी दौरान पिंकी ने एक बेटी को जन्म दिया।

इसी बीच शिवदास का भांजा हेमंत सोलंकी (24 साल) भी काम की तलाश में अंबिकापुर आ पहुंचा और मामा-मामी के साथ ही रहने लगा।

मामा की गैरमौजूदगी में बढ़ी नजदीकियां

शिवदास काम के सिलसिले में बाहर रहने के दौरान पिंकी और उम्र में करीब दो साल छोटे भांजे हेमंत के बीच नजदीकियां बढ़ने लगी। धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता अफेयर में बदल गया।

हालात ऐसे बने कि पिंकी अपने पति शिवदास से अलग होकर हेमंत के साथ रहने लगी। बाद में दोनों ने लव मैरिज कर ली। इसके बाद पिंकी ने एक और बच्चे को जन्म दिया। पिंकी और हेमंत की एक पांच माह की बच्ची है।

सोशल मीडिया बना हत्या की वजह

इसी बीच पिंकी सोशल मीडिया पर एक्टिव थी। हेमंत को पिंकी की एक्टिविटी खटकने लगी थी। वह पिंकी को इन सब से दूर रहने के लिए कहता था, लेकिन जब पिंकी नहीं मानी। इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बाद पिंकी अपने दोनों बच्चों के साथ अलग रहने लगी।

इस बात से नाराज हेमंत ने उसे रास्ते से हटाने का मन बना लिया। करीब दो महीने पहले ही उसने पिंकी की हत्या की साजिश रची। वहीं, मृतका की बहन ने भी आरोप लगाया है कि लड़के का किसी और से अफेयर था जिसके बाद उसकी बहन अलग रह रही थी। उसने बिना शादी बच्चे होने की बात कही।

Exit mobile version