
बीते 24 घंटों में प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस रायपुर और जगदलपुर में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड हुआ।
रायपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से थोड़ा अधिक है। दिन के समय हवा की गति बेहद कम रही और आसमान पूरी तरह साफ रहा।