
दरअसल, महामाया मंदिर पुरानी बस्ती निवासी पीड़िता भव्या देवांगन ने पुलिस को बताया कि, सेकेंड हैंड कैमरा खरीदने के लिए OLX पर सर्च कर रही थी। इसी दौरान उसे एक आकर्षक कीमत पर कैमरा बेचने का विज्ञापन दिखाई दिया।
युवती ने दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क किया। आरोपी ने खुद को सदर बताते हुए कैमरे की अच्छी कंडीशन और कम कीमत का झांसा दिया। बातचीत के दौरान उसने कहा कि डिमांड ज्यादा है, इसलिए पहले पेमेंट करने पर ही कैमरा भेजा जाएगा।
आरोपी की बातों में आकर युवती ने UPI के माध्यम से उसके बताए खाते में कुल 2 लाख रुपए ट्रांसफर कर दिए। पैसे मिलते ही आरोपी ने फोन उठाना बंद कर दिया। इसके बाद युवती को ठगी का एहसास हुआ और उसने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शुरू की जांच
पीड़िता की शिकायत पर पुरानी बस्ती पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। बैंक खाते, मोबाइल नंबर और UPI ट्रांजेक्शन के आधार पर तकनीकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर खरीदारी करते समय सावधानी बरतें, बिना वस्तु देखे या पुख्ता जानकारी के एडवांस पेमेंट न करें, ताकि इस तरह की ठगी से बचा जा सके