छत्तीसगढ़ सरकार ने DIG पद से रिटायर हुए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल पुरस्कृत IPS कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय का नया OSD (विशेष कर्तव्य पर तैनात अधिकारी) नियुक्त कि

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ सरकार ने DIG पद से रिटायर हुए राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा मेडल पुरस्कृत IPS कमलोचन कश्यप को पुलिस मुख्यालय का नया OSD (विशेष कर्तव्य पर तैनात अधिकारी) नियुक्त किया है। उन्हें संविदा नियुक्ति दी गई है।

गृह (पुलिस) विभाग की ओर से आदेश जारी किया गया है। वो 30 दिसंबर को 2025 उप पुलिस महानिरीक्षक (DIG) पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

एक साल के लिए होगी संविदा नियुक्ति

जारी आदेश में बताया गया है कि यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के नियम 4(4) के तहत की गई है। कमलोचन कश्यप की संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से एक साल की अवधि और आगामी आदेश तक जो भी पहले हो मान्य रहेगी। संविदा सेवा से जुड़ी शर्तें पृथक से जारी की जाएंगी।

OSD लोचन क्या भूमिका निभाएंगे ?

पुलिस मुख्यालय में OSD के रूप में कमलोचन कश्यप को नीति-निर्धारण, विशेष परियोजनाओं की मॉनिटरिंग, समन्वय और महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यों में जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। उनके लंबे सेवा अनुभव और मैदानी कार्यशैली को देखते हुए शासन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है।

बताया जा रहा है कि राज्य में पुलिस प्रशासन को और अधिक सुदृढ़ करने, लंबित मामलों की समीक्षा और विशेष अभियानों के समन्वय में उनकी भूमिका अहम होगी। शासन के इस फैसले को अनुभव आधारित प्रशासनिक मजबूती के रूप में देखा जा रहा है।

Exit mobile version