
घटना कोतवाली थाना क्षेत्र की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा नेशनल हाईवे-30 पर गोविंदपुर स्थित रामदेव टाइल्स के सामने सुबह करीब 4:30 बजे हुआ। जन्मदिन मनाने निकले छह छात्रों की कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन में सवार सभी छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि वाहन तेज रफ्तार में था और कार में चार नाबालिग छात्र सवार थे। दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां इलाज के दौरान युवराज कल्ली और नाबालिग वेदांत पटेल की मौत हो गई। अन्य घायल छात्रों का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
वेदांत पटेल का था बर्थडे
बताया जा रहा है कि वेदांत पटेल का ही जन्मदिन था, जिसे मनाने के लिए सभी दोस्त निकले थे। घायलों में भावेश गजबल्ला (16), हर्ष मसीह (18), रोहन ध्रुव (19) और आयुष (15) शामिल हैं। फिलहाल, पुलिस दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।