
स घटना के बाद टीचर ने पुरानी बस्ती थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। डूमरतराई की रहने वाली प्रियंका भौमिक ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में टीचर के पद पर हैं। 21 नवंबर सुबह प्रियंका भौमिक अपनी स्कूटी से स्कूल जा रही थीं।
उनके स्कूटी के आगे रखा बैग जिसमें एक एप्पल कंपनी का लैपटॉप, आईफोन 13, किताबें और स्कूल की आईडी कार्ड रखा था, तभी पीछे से तेज रफ्तार में 2 बाइक सवार आए। उन्होंने बैग को तेजी से झपट लिया। फिर मौके से फरार हो गए।
आसपास के CCTV कैमरे खंगाल रही पुलिस
घटना सुबह करीब 7:50 बजे भाठागांव के आश्क सेरेनिटी सोसायटी के पास पास हुई। दोनों आरोपी बाइक से तेज रफ्तार में महादेव घाट की ओर भाग निकले। FIR के मुताबिक, इस सामान की कीमत करीब 65 हजार रुपए बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है।