छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सली हिड़मा के गाने पर आदिवासी समाज के सदस्यों ने जमकर डांस किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जगदलपुर में नक्सली हिड़मा के गाने पर आदिवासी समाज के सदस्यों ने जमकर डांस किया। 11 फरवरी को भूमकाल स्मृति दिवस पर आदिवासी समाज ने रैली निकाली थी।

इस रैली में अलग अलग ट्राइबल सॉन्ग बज रहे थे। इसी बीच नक्सली हिड़मा का गाना बजामेरे जंगल का सीना चीर डाला तू, हमारी हक की आवाज हिड़मा, हमारी दिल की बस्ती में है हिड़मा, हमारी हिम्मत हिड़मा’ पूवर्ती में तूने जनम लिया, कल्लुरी जिले में भाई अमर हुआ’

इस गाने में DJ की धुन पर लोग मस्त होकर नाचते रहे। बताया जा रहा रैली की भीड़ संभालने में जगदलपुर पुलिस की भी ड्यूटी लगी थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने सवाल उठाए। तब समाज के अध्यक्ष ने आगे आकर खुद पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर जांच की मांग की है।

जानिए क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, 10 फरवरी को भूमकाल स्मृति दिवस पर बस्तर के संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आदिवासी समाज ने रैली का आयोजन किया था। रैली के दौरान डीजे पर आदिवासी गीत बजाए जा रहे थे। इसी बीच अचानक नक्सली माड़वी हिड़मा के नाम से जुड़ा गीत चल गया। जैसे ही यह बात सामने आई, कार्यक्रम को लेकर सवाल खड़े हो गए।

Exit mobile version