रामानुजगंज में युवक लगाई फांसी

Chhattisgarh Crimesबलरामपुर-रामानुजगंज में एक युवक ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसके पैर और सिर में लंबे से दर्द हो रहा था। जिससे वह परेशान था। घटना रामानुजगंज थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर- 7 की है।

मृतक की पहचान महेश राहगीर (30) के रूप में हुई है। महेश आइसक्रीम बेचने का काम करता था और अपनी मां मुनी देवी, भाई विष्णु राहगीर के साथ रहता था। परिजनों के अनुसार महेश बुधवार रात खाना खाकर सामान्य रूप से सो गया था।

गमछे के सहारे फांसी पर लटका

गुरुवार सुबह करीब 6 बजे परिवार के सदस्यों ने उसे कमरे में गमछे के सहारे फांसी पर लटका पाया। मां मुनी देवी ने बताया कि महेश कुछ समय से बीमार चल रहा था। उसे बलरामपुर जिला चिकित्सालय में भर्ती कर इलाज भी कराया गया था, लेकिन वह पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो सका।

बीमारी से परेशान था युवक

महेश को लगातार पैर और सिर में दर्द रहता था, जिससे वह शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान था। परिजनों का अनुमान है कि बीमारी और लगातार पीड़ा से तंग आकर उसने यह कदम उठाया।

पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले मर्ग कायम कर लिया है और जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

Exit mobile version