छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भाई ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक भाई ने अपनी बहन के बॉयफ्रेंड का मर्डर कर दिया। सारंगढ़ के रहने वाले राहुल चौहान (27) का शिवरीनारायण की रहने वाली लड़की से अफेयर था। वैलेनटाइन वीक पर 11 फरवरी को वह मेला घूमने के बहाने लड़की से मिलने पहुंच गया। भाई को यह बात अच्छी नहीं लगी। भाई दोनों के फोन पर बात करने से भी नाराज रहता था।

लड़की से मिलने के बाद राहुल मेला घूमने चला गया था। लौटते समय शाम 6 बजे भाई और उसके 5 दोस्तों ने मिलकर उसे घेर लिया और मारपीट कर दी। आरोपियों में भाई समेत 4 नाबालिग शामिल है। सभी के पास छोटे छोटे चाकू थे। किसी ने राहुल के पेट पर चाकू गोदा, तो किसी ने चेहरे और हाथ पर चाकू से वार किया। मारपीट में उसकी मौत हो गई। जिसके बाद लाश पास के ही तालाब में फेंक दिए थे। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के 2 घंटे बाद शव बरामद

दरअसल, घटना के 2 घंटे बाद ही उसी रात ग्राम धरदेई के पुरेना तालाब में राहुल का शव मिला था। पुलिस को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची और शव को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकलवाया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।

घूमने जा रहा हूं कहकर घर से निकला था

जांच में युवक की पहचान सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दर्रा निवासी राहुल चौहान के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। उन्होंने बताया कि राहुल अपने एक दोस्त के साथ शिवरीनारायण मेले में घूमने जाने की बात कहकर घर से निकला था।

मृतक का दोस्त डर से भाग निकला था

मृतक का दोस्त जो मारपीट के दौरान भाग निकला था। पुलिस ने उसे पकड़कर पूछताछ की तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। उसने बताया कि 6 लड़कों ने घेरा था। डर से वह भाग निकला।

Exit mobile version