
टीआई किशोर केंवट ने बताया कि, घटना सोमवार दोपहर करीब 12.30 बजे की है। मन्नाडोल निवाासी मनराखन गोंड (70) अपने बेटे नेतराम गोड़ और दो अन्य बेटों के साथ रहता है। नेतराम (40) नशे का आदी है और वो कोई काम नहीं करता।
वहीं, मनराखन के दो बेटे प्राइवेट जॉब करते हैं। जिसमें से एक बेटा घर से बाहर रहता है। नेतराम को मिरगी की बीमारी भी है और वो सनकी मिजाज का है।
नशे के लिए पैसा नहीं दिया तो फावड़े से काट डाला
सोमवार दोपहर नेतराम ने नशा करने के लिए अपने बुजुर्ग पिता से पैसे मांगा। इस पर मनराखन ने उससे कहा कि, उसके पास पैसे नहीं है। इतना सुनते ही नेतराम सनक गया। उसने घर में रखा फावड़ा उठा लिया और अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया।
लाश देखकर दहशत में आए लोग, क्षत-विक्षत हो गया था सिर
इस वारदात के बाद नेतराम खून लगे फावड़ा लेकर घर से बाहर निकला। इस दौरान पड़ोसियों ने घर जाकर देखा तब उसके पिता मनराखन गोंड़ की क्षत-विक्षत लाश पड़ी थी। दहशत में आए लोगों ने घटना की जानकारी सिरगिट्टी पुलिस को दी। खबर मिलते ही टीआई अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।
युवक को पकड़कर भेजा थाने
टीआई किशोर केंवट ने बताया कि, वारदात के बाद आरोपी युवक को पुलिस ने पकड़ लिया है। उससे फावड़ा जब्त कर उसे हिरासत में लेकर थाने भेजा गया है। वहीं, पुलिस मौके पर जांच कर रही है।
प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि, आरोपी युवक सनकी मिजाज का है और नशा करने का आदी है। उसने नशा करने के लिए बुजुर्ग पिता से पैसे मांगा, जिस पर पिता ने पैसे देने से मना किया, तब बेटे ने उसे मौत के घाट उतार दिया।