
बुधवार को प्रदेश में सबसे अधिक 34 डिग्री सेल्सियस तापमान राजनांदगांव में दर्ज किया गया, वहीं अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी प्रदेश में कोई सक्रिय सिस्टम नहीं है, जिसके चलते बारिश या तेज बदलाव के संकेत नहीं मिल रहे हैं।
फरवरी में मौसम के आंकड़ों पर नजर डाले तो रायपुर में फरवरी महीने में अब तक की सबसे ज्यादा ठंड 9 फरवरी 1893 को पड़ी थी। उस दिन तापमान सिर्फ 5 डिग्री तक गिर गया था। वहीं सबसे ज्यादा गर्म दिन 28 फरवरी 2009 रहा, जब तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था।