कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मार्च के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का दौरा कर सकते

Chhattisgarh Crimesकांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी मार्च के दूसरे सप्ताह में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले का दौरा कर सकते हैं। उनका यह दौरा केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने के कथित प्रस्ताव के विरोध में आयोजित एक विशाल जनसभा के लिए होगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने नेताओं के संभावित आगमन की तैयारियों का जायजा लिया है।

यह जनसभा धमतरी के कुरुद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित की जाएगी, जहां ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ अभियान का औपचारिक शुभारंभ होगा। कांग्रेस पार्टी देशभर में केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘वीबीजी राम’ रखने के मुद्दे पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है।राहुल गांधी के संभावित कुरुद दौरे को लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और महामंत्री (प्रशासनिक) मलकीत सिंह गेंदू ने शुक्रवार को कुरुद पहुंचकर कार्यक्रम स्थल का चयन करने के लिए विभिन्न जगहों का निरीक्षण किया। उन्होंने खेल मेला मैदान, अटल बिहारी वाजपेयी स्टेडियम, नया मंडी और नया बस स्टैंड को सभा स्थल और पार्किंग के लिए परखा।

60 से 70 हजार लोगों की जुटने की संभावना

पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी देश में मनरेगा सहित विभिन्न मुद्दों पर चार बड़ी रैलियां करना चाहते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि कुरुद में होने वाली यह सभा ऐतिहासिक होगी, जिसमें लगभग 60 से 70 हजार लोगों की भीड़ जुटने की संभावना है।

Exit mobile version