छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ईंट प्लांट में काम करने वाली युवती के साथ सुपरवाइजर ने दुष्कर्म किया

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ईंट प्लांट में काम करने वाली युवती के साथ सुपरवाइजर ने दुष्कर्म किया है। चाय में नशीली दवा मिलाकर उसने रेप किया, फिर आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, 32 साल युवती ने जशपुर जिले के कांसाबेल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जिसके बाद केस डायरी रायगढ़ के पूंजीपथरा थाने पहुंची। पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि, साल 2024-25 में वो पूंजीपथरा के ईंट प्लांट में मजूदरी काम करती थी।

जहां उसकी पहचान पत्थलगांव के सेंदरीबहाल निवासी पंकज यादव (32) से हुई। वो सिंघल गेट प्लांट बंजारी में सुपरवाइजर का काम करता था। कभी कभार पंकज युवती के घर भी आना-जाना करता था। 20 मार्च 2025 को पंकज उसके कमरे में आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया। बेसुधर हालत में युवती से रेप किया।

इसके बाद अप्रैल 2025 में उसके कमरे में आया और शारीरिक संबंध बनाने के लिए धमकी देकर दबाव बनाने लगा। इससे पीड़िता डर गई और अपने गांव चले गई। पंकज ने उसका आपत्तिजनक वीडियो भी बना लिया था। उसे उसके परिवारजनों के मोबाइल नंबरों पर भेजा जा रहा था। जिससे वो मानसिक रूप से काफी परेशान थी।

आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के मोबाइल की जांच करने पर आपत्तिजनक वीडियो भी मिला है। जिसके आधार पर प्रकरण में धारा 66(d), 67(a) आईटी एक्ट की धाराएं भी जोड़ी गईं। उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version