छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सिघोंड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करों पर कार्रवाई की

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और सिघोंड़ा पुलिस की संयुक्त टीम ने गांजा तस्करों पर कार्रवाई की है। इंटर-स्टेट चेक पोस्ट पर दो कारों से 137 किलो गांजा जब्त किया गया, जिसकी कीमत 68.50 लाख रुपए बताई जा रही है। इस मामले में एक महिला सहित 8 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। ये सभी ओडिशा से गांजा लेकर महाराष्ट्र जा रहे थे।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा के अंगुल से दो कारों में गांजा ले जाया जा रहा है। इस जानकारी के आधार पर, टीम ने नेशनल हाईवे 53 पर रेहटीखोल चेक पोस्ट पर वाहनों की सघन जांच शुरू की।

ईको कार की ‘पायलटिंग’ कर रही थी टोयोटा कार

जांच के दौरान, महाराष्ट्र पासिंग की एक टोयोटा कार (MH 01 BK 4102) और ओडिशा पासिंग की एक मारुति सुजुकी ईको कार (OD 19 T 6003) को रोका गया। इन दोनों कारों में एक महिला सहित कुल 8 लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने बताया कि टोयोटा कार गांजे से भरी ईको कार की ‘पायलटिंग’ कर रही थी।

Exit mobile version