छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई

Chhattisgarh Crimesछत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना लैलूंगा थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, ग्राम झगरपुर का रहने वाला वीरेंद्र खड़िया (18) गुरुवार रात अपने दोस्त दिनेश सिदार और लक्ष्मण सिदार के साथ बाइक पर सवार होकर पास के गांव में शादी समारोह में शामिल होने के लिए जा रहा था।

इस दौरान झगरपुर मंदिर के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित हो गई सड़क पर गिर गई और इससे तीनों युवक बाइक से दूर फेंका कर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों फौरन घटना की जानकारी डॉयल- 112 पर दी।

इलाज के दौरान युवक की मौत

घटनास्थल पर पहुंची डॉयल- 112 की टीम ने तीनों घायलों को लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने घायल युवकों को रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान वींरेंद्र की मौत हो गई।

घायलों का इलाज जारी

फिलहाल, दिनेश और लक्ष्मण का मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया दिया है और मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Exit mobile version