रायपुर के व्यापारी को फल कारोबार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर भोपाल के ठग ने 75 लाख की चपत लगा दी

Chhattisgarh Crimesरायपुर के व्यापारी को फल कारोबार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर भोपाल के ठग ने 75 लाख की चपत लगा दी। कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामला सरस्वती नगर थाना इलाके का है।

पीड़ित कारोबारी का नाम अमृतलाल बिलसरे और आरोपी का नाम भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र निवासी सैय्यद रसीद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी के खिलाफ जांच कर रही है।

अब पढ़िए क्या है पूरा मामला

कारोबारी अमृतलाल बिलसरे ने पुलिस को बताया कि, आरोपी सैय्यद रसीद से उसका 2022 से कारोबारिक संबंध है। आरोपी सैय्यद ने कारोबार में मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 75 लाख इनवेस्ट कराए। अब मुनाफा-मूलधन भी वापस नहीं कर रहा है।

बैंक ट्रांजेक्शन और कैश भुगतान से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे

इस मामले में सरस्वती नगर थाना प्रभारी नरेश साहू ने बताया कि, पीड़ित अमृतलाल बिलसरे की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। केस में बैंक ट्रांजेक्शन और कैश भुगतान से जुड़े दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। मामले में विवेचना जारी है।

Exit mobile version